संभल के राया बुजुर्ग गांव में 552 वर्ग मीटर जमीन पर बनी गौसुल बड़ा मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया

Update: 2026-01-04 14:44 GMT

संभल (उत्तर प्रदेश): संभल जिले के सलारपुर गांव में प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए वहां बने एक धार्मिक ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने बताया कि उक्त भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में प्रशासन को सूचना मिली थी। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद कुछ ढांचे स्वयं हटा लिए गए, जबकि शेष पर प्रशासन ने कार्रवाई की। इस मामले में आठ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वर्ष 2018 में लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसील न्यायालय में ग्राम सभा बनाम संबंधित व्यक्ति के नाम से मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में उल्लेख था कि गाटा संख्या 641 की 439 वर्ग मीटर नवीन पर्ती श्रेणी की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था।

अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने साफ की गई भूमि को 20 गरीब और बेसहारा लोगों को आवंटित किया है। अधिकारियों ने बताया कि इन लाभार्थियों को आगे औपचारिक रूप से भूमि का अधिकार प्रदान किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर छह थानों की पुलिस फोर्स और दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई थी।

Similar News