चंदौली: 50 साल पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, विपक्षियों ने धारदार हथियार से वार कर दूसरे पक्ष के कई लोगों को किया लहूलुहान...
ओ पी श्रीवास्तव,चंदौली
चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव में 50 साल पुराने जमीनी विवाद में मंगलवार को दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। विपक्षियों ने एक पक्ष के कई लोगों पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
बता दें कि केशवपुर गांव निवासी तपेश्वर यादव ( 45 वर्ष) का अपने पड़ोसी दीपक यादव ( 46 वर्ष) से जमीन संबंधी विवाद 50 वर्षों से चला आ रहा था। मंगलवार को विवाद ने खूनी जंग का रूप ले लिया और विपक्षिगण दीपक, हिमांशु और प्रियांशु यादव ने रास्ता रोक तपेश्वर यादव को फावड़ा और लाठी डंडे से मारने - पीटने लगे। उनको बचाने पहुंचे उनके परिजनों में देवरानी मन्देई देवी ( 35 वर्ष), बेटी अंजनी(16 वर्ष), भाई राजकुमार उर्फ हनुमान एवं बेटी संजना को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल में भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
जिला अस्पताल पहुंचे भुक्तभोगी तपेश्वर यादव ने बताया कि उनका दीपक यादव से 50 साल से अधिक पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, मामला राजस्व विभाग में लंबित था। आज विपक्षियों ने उनका रास्ता रोक धारदार हथियार से हमला बोल दिए। बचाने पहुंचे परिजनों को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। हालांकि इस संबंध में सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आगे पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।