डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला ‘बुद्ध इंटरनेशनल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड 2025

Update: 2025-05-31 11:21 GMT


विदेशी धरती पर सम्मान पाकर क्षेत्र में खुशी की लहर, शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

रिपोर्ट:ओ पी श्रीवास्तव संग नवीन राय

सकलडीहा (चंदौली)। खबर जनपद चंदौली से है जहां सकलडीहा विकास खण्ड के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह को नेपाल के पवित्र भूमि लुंबिनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में "बुद्ध इंटरनेशनल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड 2025" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, शोध, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। विदेशी धरती पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे जाने पर विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ पड़ी है।

लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय, साउथ एशिया डेवलपमेंट इनिशिएटिव, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों में शिक्षा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और शांति स्थापना के प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो. लवली शर्मा थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मलिक रत्न शायब (डीन, बौद्ध अध्ययन संकाय, बौद्ध विश्वविद्यालय लुंबिनी) उपस्थित रहे।

डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह के सम्मानित होने पर ग्राम प्रधान रैपुरा मनोज यादव, पूर्व प्रधान संतोष यादव, ग्राम प्रधान गौसपुर रविकांत यादव, पूर्व प्रधान वंशलोचन यादव, आनंद सिंह, जे.पी. रावत, नंदकुमार शर्मा, जय प्रकाश यादव, हरिओम तिवारी, शिवकुमार प्रजापति, अशोक कुमार यादव, प्रवीण कुशवाहा और यशवर्धन सिंह सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पित हर शिक्षक का है। यह प्रेरणादायी क्षण समाज को शिक्षित, सशक्त और संस्कारित बनाने की दिशा में और अधिक उत्साह से कार्य करने का संकल्प देता है।

Similar News