हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं 15 हजार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2025-09-08 11:01 GMT


बिलारी। हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को उसने जेल भेज दिया।

जिला संभल के थाना मिठनपुर मौजा निवासी किशनवीर पुत्र पर्वत सिंह का शव ढकिया नरु के जाने वाले रास्ते पर 31 जुलाई को प्रेम सिंह के धान के खेत में भरे पानी में औधे मुंह पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो गई ,बाद में उसकी पहचान के बाद मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने कोतवाली में मृतक की पत्नी पिंकी के अलावा कई लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक कृष्ण वीर की हत्या उसकी पत्नी पिंकी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हत्या के मामले में थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी अवनीश कुमार भारद्वाज पुत्र सुरेश चंद्र फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी अवनीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वारिस पाशा बिलारी

Similar News