यूपी कॉलेज में सूर्य हत्याकांड के बाद प्राचार्य को हटाने के लिए छात्रों का धरना प्रदर्शन, विरोध में मुंडवाया सिर

Update: 2026-04-01 11:15 GMT

वाराणसी- यूपी कॉलेज में प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर कई छात्रों ने मुंडन कर विरोध जताया। मंगलवार से मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे छात्रों ने बुधवार को बाल उतरवाने के साथ नारेबाजी भी की। सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद प्राचार्य को इस्तीफा देने के लिए छात्र अपनी मांग पर 11 दिनों से अडिग हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन बार-बार आग्रह और प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक समाधान नहीं दिया गया। इसी के चलते छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से मुंडन कराकर अपना आक्रोश और असंतोष व्यक्त किया।

 

Similar News