वाराणसी जिले में वर्दी में थाने पहुंचा छह साल का मासूम, मासूमियत और आत्मविश्वास ने जीत लिया लोगों का दिल

Update: 2026-04-01 11:16 GMT

वाराणसी में छह साल के मासूम श्रेयांश को पुलिस आयुक्त के आदेश पर एक दिन का लंका थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई। मंगलवार को वर्दी में थाने पहुंचे श्रेयांश की मुस्कान देखते ही बनी। श्रेयांश ने लंका थाने का निरीक्षण और कार्यप्रणाली समझने के बाद यातायात व्यवस्था की भी जिम्मेदारी निभाई। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। खास बात यह रही कि कविता के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के महत्व को समझाया।

श्रेयांश की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। श्रेयांश ने लंका थाने के हवालात, शस्त्रागार और अन्य विभागों को देखा। कुछ पुलिसकर्मियों को अवकाश की स्वीकृति भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने श्रेयांश को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझाया।

मेक-अ-विश फाउंडेशन ऑफ इंडिया वाराणसी चैप्टर मैनेजर भास्कर पांडेय, चैप्टर समन्वयक शिशिर आनंद व अर्चा, साजन, यश, आशय, कीर्ति सिंह, अंशिका और हिमांशु मौजूद रहे। मेक-अ-विश फाउंडेशन वर्षों से ऐसे बच्चों के सपनों को साकार कर रही है, जिससे उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाया जा सके। 

Similar News