अखिल भारतीय चाणक्य परिषद् की महत्वपूर्ण बैठक 15 जून को

Update: 2025-06-09 05:50 GMT


अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद् के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों और सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आगामी 15 जून 2025, दिन रविवार, को आयोजित की जा रही है। बैठक 11 बजे से परिषद् के केंद्रीय कार्यालय, निकट नवल्स नेशनल अकादमी, शक्तिनगर, देवकाली, अयोध्या में आहूत की गई है।

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा : पिछली कार्यवाही की पुष्टि, परशुराम जयंती कार्यक्रम की समीक्षा,

सदस्यता अभियान पर विचार,अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। परिषद् के इस महत्वपूर्ण आयोजन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की जाएगी।

Similar News