श्रीराम कथा- कलश यात्रा सुबह 11 बजे हनुमान सेतु मन्दिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल मोतीमहल लान पर संपन्न

Update: 2024-12-25 11:51 GMT

लखनऊ । मोती महल लान में होने जा रही भव्य श्रीराम कथा की शुरुआत में आज कलश यात्रा सुबह 11 बजे हनुमान सेतु मन्दिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल मोतीमहल लान पर संपन्न हुई । इस यात्रा में परम् पूज्य अजय याग्निक, पूर्व सांसद अशोक बाजपेयी, आदेश सिंह पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार , संजीव पाण्डेय पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार, जीतू यादव पूर्व महामंत्री लखनऊ बार, अनुराग यादव अन्नू पूर्व अध्यक्ष शिया पीजी कॉलेज सहित हजारों की संख्या में भक्त गण और माताओं बहनों ने कलश सर पर रख कर यात्रा निकली ।

वरुण कलश यात्रा में माताएं - बहने कलश लेकर तथा गुरुकुल के ऋषि कुमार बटुक गण संकीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए उन सभी वरुण कलशो में सत्ताइस कूपों का जल , सभी तीर्थों का जल, महानदियों का जल रखकर सभी देवताओं और नदियों को आमंत्रित किया ।



श्रीराम कथा में श्री हनुमान जी विराजे ऐसा भाव लेकर के सुंदरकांड का आयोजन अजय याग्निक जी द्वारा किया गया । गुरुवार 26 दिसंबर को मध्याह्न 1:00 से 5:00 बजे तक स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा सभी भक्तगण श्रवण करेंगे जो 1 जनवरी को नए वर्ष 2025 को संपन्न होगी ।

डॉक्टर अशोक बाजपेई व कथा संयोजक संजीव पाण्डेय द्वारा सभी श्रोताओं और आए हुए लोगों को धन्यवाद दिया गया ।

मेमोरियल सोसायटी के महामंत्री राजेश सिंह एवं भारत सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ जे एन मिश्रा ,बार कौंसिल सदस्य अखिलेश अवस्थी श्रीराम कथा महोत्सव के संयोजक आचार्य डॉक्टर सप्तर्षि मिश्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव पांडे , हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय सिंह , मनोज सिंह ,नृपेंद्र पाण्डेय,अखिलेश जायसवाल , रत्नाकर दिवेदी,हनी दीक्षित,आशीष शुक्ला,आकाश यादव,सतीश अवस्थी,लाला अवस्थी देवेंद्र राय, सोनू पंडित सहित हजारों भक्तों ने उपस्थित होकर सुन्दरकाण्ड सुना 

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: