लखनऊ पहुंचे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Update: 2025-08-26 05:38 GMT

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार सुबह लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्हें रिसीव करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेड्डी लखनऊ में सपा और कांग्रेस के सांसदों के बीच अपनी बात रखेंगे। सपा मुख्यालय पर होने वाले इस कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस के सभी सांसद आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बी सुदर्शन रेड्डी संयुक्त प्रेसवार्ता भी करेंगे।

लोकतंत्र की स्थिति देश में कमजोर

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति कमजोर हो गई है और संविधान को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह संविधान की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पीटीआई को दिए एक विशेष इंटरव्यू में रेड्डी ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि उनका नाम कैसे सामने आया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' जैसे शब्दों को लेकर चल रही बहस पर भी राय रखी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नक्सलवाद समर्थक कहे जाने पर भी जवाब दिया।

Similar News