अनन्या उपाध्याय ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर कुशीनगर का नाम किया रोशन

Update: 2025-06-15 08:39 GMT


कुशीनगर: जिले की होनहार छात्रा अनन्या उपाध्याय ने नीट (NEET) परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर अनन्या ने यह मुकाम हासिल किया है।

अनन्या की सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भी गर्व की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुशीनगर के एक स्थानीय विद्यालय से प्राप्त की और बाद में मेडिकल की तैयारी के लिए कोचिंग ली। कठिन प्रतिस्पर्धा और लाखों विद्यार्थियों के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उनका सपना एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का है।

 अनन्या की उपलब्धि से परिवार जनों में दादा रामनरेश उपाध्याय पिता चन्द्र प्रकाश उपाध्याय माता अनिता उपाध्याय चाचा आनन्द प्रकाश उपाध्याय सत्यप्रकाश उपाध्याय राकेश उपाध्याय सोनू उपाध्याय आदि ने बधाई दी है तथा क्षेत्र व पठानपट्टी गांव की जनता में ख़ुशी की लहर है

Similar News