भाजपा विस्थापन नहीं, पुनर्वास में विश्वास रखती है: डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
रिपोर्ट: ओ पी श्रीवास्तव संग मोहम्मद अफजल
मुगलसराय (चंदौली)।श्री आत्मा भिषेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विस्थापित व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य लोगों को उजाड़ना नहीं, बल्कि उन्हें बसाना है। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हुई है, उन्हें यथासंभव पुनर्स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम में चकिया तिराहा क्षेत्र से हटाए गए व्यापारियों ने डॉ. पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने दुकानों के लिए 10–12 फुट स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर डॉ. पांडेय ने भरोसा दिलाया कि वह इस विषय को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा,भाजपा गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता देती है।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, काशीनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, शिवशंकर पटेल, चंदेश्वर जायसवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा की ओर से मीरा देवी, विनीता जायसवाल, अनीता देवी व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
विस्थापित व्यापारियों में अनिल गुप्ता, बाबा सुनील गुप्ता, सोनू गुप्ता, संतोष कुमार, शुभम कुमार, बिरजू सिंह और रमेश पांडेय प्रमुख रहे।कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकार का भी केंद्र बना, जहां जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद स्थापित हुआ।