विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र धौरा उन्नाव, केंद्रीय उपोषण बागवानी संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विभाग,उन्नाव के साथ मिलकर हिलौली, असोहा, एवं पुरवा ब्लॉक के कुल 9 गांवों में लगभग 1341 कृषकों, 9 वैज्ञानिक, 82 अन्य कृषि विभाग के अधिकारीगणों के उपस्थित में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया । डा धीरज कुमार तिवारी ने हिलौली ब्लॉक में बताया कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल चयन और संतुलित और वर्ग का प्रयोग करना चाहिए जिससे फसल अच्छी तो होगी ही और उत्पादन भी अच्छा होगा। डा जय कुमार यादव ने खेती में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के प्रयोग को कम करने हेतु प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, आईपीएम आदि तकनीकियों को विस्तार से चर्चा किया जिससे किसानों द्वारा अपना कर अपना उत्पादन बढ़ा सके। साथ ही साथ सब्ज़ियों में आईपीएम तकनीकियों को विस्तार से चर्चा किया जैसे पीला प्रपंच, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप आदि के बारे में जानकारी दी। डा भारती खिलाड़ी वैज्ञानिक केंदीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ ने बताया कि किसानों को टिकाऊ किसी प्रणालियों को अपनाना चाहिए जिससे फसलों में उत्पादन बढ़ाया जा सके। डॉ भारती ने कृषक एवं कृषक महिलाओं की कार्य दक्षता बढ़ाने एवं लाभकारी तकनीकियों को अपनाने हेतु विशेष रूप से चर्चा किया। आलोक शुक्ला केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान लखनऊ ने बताया कि किसानों को बागवानी लगाने के लिए यह सर्वोतम समय है अभी से तैयारी शुरू कर दें जिससे जुलाई अगस्त माह में पौध रोपण हो सके। रत्ना सहाय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने असोहा ब्लॉक के किसानों को मृदा नमूना लेने की विधियों से के बारे में जानकारी दी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जानकारी दी। इंजीनियर रमेश चंद्र मौर्य ने लेजर लैंड लेवलर के बारे में जानकारी दी। सुनील सिंह ने पशुपालन संबंधित जानकारी पुरवा ब्लॉक के किसानों को दिया जिससे किसान अच्छे से पशुपालन भी कर सके।