लोढ़ा अमारा, ठाणे में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ- महिलाओं की कलश यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के साथ शुरू हुई कथा

Update: 2025-06-05 06:15 GMT


ठाणे, 5 जून:

लोढ़ा अमारा, ठाणे परिसर आज एक आध्यात्मिक वातावरण से गूंज उठा जब श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली, जिसमें पुरुषों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर सहयोग प्रदान किया।

पंडित जी ने वैदिक मंत्रों के साथ कथा की शुरुआत की, जो अब प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक लोढ़ा के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। कथा के पहले दिन की विशेषता यह रही कि भाजपा के ठाणे विधायक श्री संजय केलकर समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन में सहभागिता निभाई और श्रद्धा भाव से भगवान श्रीकृष्ण की कथा का श्रवण किया।

इस सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य सद्भाव, शांति और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करते हुए सभी श्रद्धालुओं ने इस कथा को सुनने का आह्वान किया है।

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जीवन में मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग है। इसलिए इस कथा का विशेष महत्व माना जाता है।

समापन समारोह सातवें दिन आयोजित किया जाएगा, जिसमें और भी अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।

Similar News