विश्व ब्राह्मण दिवस पर करनाल में यूनाइटेड ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन (यूबीओ) की सेंट्रल वर्किंग कमेटी का गठन
करनाल (हरियाणा), 1 जून 2025 — विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर करनाल स्थित मानव सेवा संघ सभागार में एक ऐतिहासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत की प्रमुख ब्राह्मण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संयुक्त ब्राह्मण मंच यूनाइटेड ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन (यूबीओ) का गठन करते हुए इसकी 31 सदस्यीय सेंट्रल वर्किंग कमेटी/ब्राह्मण टास्क फोर्स का विधिवत गठन किया गया।
यह संगठन ब्राह्मण समाज के समन्वय, सशक्तिकरण और समाज सेवा के उद्देश्य से यूएनओ की तर्ज पर गठित किया गया है, जो देशभर की ब्राह्मण संस्थाओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा।
बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण पेशवा श्री राधेश्याम सिंह भृगुवंशी ने की। वहीं आयोजन की संयोजन भूमिका में श्री रामनिवास शर्मा और शीशपाल कौशल (हरियाणा) सक्रिय रहे।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
मुख्य महासचिव: श्री विपिन शर्मा (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत, बुलंदशहर)
महासचिव: पं. तीर्थ प्रकाश वत्स (अध्यक्ष, पंडित जी फाउंडेशन ट्रस्ट भारत)
महासचिव: ब्राह्मण जत्थेदार ऋषिराज सिंह (अध्यक्ष, ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ)
संयोजक संरक्षक: ब्राह्मण पेशवा श्री राधेश्याम शर्मा भृगुवंशी
बैठक में देशभर से अनेक प्रतिष्ठित ब्राह्मण नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम रहे: रामनिवास शर्मा (करनाल), मनोज शर्मा, रमेश शर्मा चोचड़ा, एडवोकेट नीना शर्मा, सुमन शर्मा, एडवोकेट संगीता शर्मा, नानक चंद शर्मा (हापुड़), कृष्ण अवतार शर्मा (राजस्थान), किशन चंद शर्मा (ग्रेटर नोएडा), प्रवीण कौशिक (झज्जर), योगाचार्य पवन वशिष्ठ (प्रह्लादपुर), नरेश शर्मा (नरेला), सतीश गौतम (हरियाणा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष), और इंद्र सिंह जमदग्नि (उपाध्यक्ष)।
बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नानक चंद शर्मा (ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत) द्वारा मंच की कार्ययोजना और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
विश्व ब्राह्मण दिवस 2025 के इस आयोजन ने समाज में एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। यूबीओ के गठन को पूरे ब्राह्मण समाज द्वारा एक सकारात्मक और आवश्यक पहल के रूप में देखा जा रहा है।