बाराबंकी- सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर लंगर कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक धर्मराज सिंह

Update: 2025-01-05 10:27 GMT

इतिहास पुरुष कभी भी राजसत्ता प्राप्ति,जमीन जायदाद,धन संपदा,यश प्राप्ति के लिए लड़ाइयां नहीं लड़ते। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ऐसे ही इतिहास पुरुष थे जिन्होंने ताउम्र अन्याय,अधर्म,अत्याचार और दमन के खिलाफ तलवार उठाई और लड़ाइयां लड़ी।गुरु जी की 3 पीढ़ियों ने देश,धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया उक्त कथन खालसा पंथ के संस्थापक सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बाराबंकी शहर में आयोजित प्रकाशोत्सव में लंगर कार्यक्रम में शामिल होते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा।

विधायक धर्मराज ने कहा गुरु गोबिंद सिंह महान दार्शनिक,प्रख्यात कवि,निडर और निर्भीक योद्धा थे उन्होंने गुरु जी द्वारा कहे देहि शिवा वर मोहे इहै,शुभ करमन ते कबहुं न टरूं का जिक्र करते हुए कहा कि इन विचारों और वाणियों से पता चलता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने कर्म,सिद्धांत, समभाव,समानता,निडरता,स्वतंत्रता का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह वर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि,सरदार विक्की सिंह,दीपक गुप्ता,बाबुल मिश्रा,विनोद यादव प्रधान,विश्राम यादव प्रधान,मो उबैद,समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Similar News