रंगारंग प्रस्तुतियां, बच्चों के विकास का एक हिस्सा: सुषमा

Update: 2024-12-26 07:03 GMT


आनन्द गुप्ता/के0के0 सक्सेना

बहराइच।केयर इंग्लिश स्कूल में वार्षिक उत्सव के अवसर पर नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

इस अवसर पर केयर इंग्लिश स्कूल की चेयर पर्सन सुषमा दोसांज व प्रिंसिपल नीलमणी ने दीप प्रज्वलित कर शुभाराम्भ किया गया।

छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए उडान-25 के अंतर्गत

प्रोग्राम में शोशल मीडिया एक्ट ,जय हिंद की सेना ,रानी लक्ष्‌मी बाई एक्ट सांग आरम्भ है प्रचंड है ,पांच राज्यों का सांग विविध रंग ,

प्री नर्सरी के बच्चों द्वारा यमला पगला के एक्टर धर्मेन्द्र जी की लंबी उम्र के लिए

छात्र छात्राओं ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान अभिभावकों ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर नगद पुरुस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। वहीँ इस अवसर पर चेयर पर्सन सुषमा दोसांज ने स्कूल के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, उनके विकास का एक हिस्सा व

साथियों और वयस्कों के साथ बातचीत कर वे एक दूसरे

से साझा करने, सहयोग, और सहानुभूति जैसे सामाजिक कौशल विकसित करते हैं

स्कूल में, संख्या, वर्णमाला, आकृतियां, और रंग जैसी बुनियादी अवधारणाएं सिखाई जाती हैं।

बच्चों में पढ़ाई के प्रति प्रेम, भावनात्मक ताकत, और सामाजिक कौशल विकसित करना होता है।

शिक्षक, बच्चों के लिए अच्छा माहौल बनाते हैं और उनके शुरुआती सालों में मदद करते हैं की बात बताई।

इस अवसर पर संध्या श्रीवास्तव, निसि गोयल, मीनाक्षी दत्त एवं स्कूल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: