जीएसटी का मेगा सेमिनार सम्पन्न : मिथिलेश शुक्ला ने जीएसटी से होने वाले लाभों की जानकारी प्रदान की
आज़मगढ़ के नेहरू हाल में जीएसटी पंजीयन जागरूकता , रिटर्न फ़ाइलिंग में आ रही दिक़्क़तों, सीएम व्यापारी दुर्घटना योजना एवं व्यापार में आ रही दिक़्क़तों के निवारण के लिये जीएसटी मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया !
सेमिनार का उद्घाटन एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -१ मिथिलेश शुक्ला द्वारा किया गया !
अपने उद्बोधन में उन्होंने जीएसटी से होने वाले लाभों की जानकारी प्रदान की !
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी संत प्रकाश अग्रवाल , पद्माकर लाल वर्मा ,सुधीर अग्रवाल, मनोज बरनवाल ,सुहाल गोड ,शारदा प्रसाद जायसवाल ,हाजी इफ़्तिख़ार, हाजी मंसूर आदि ने अपने विचार रखे !
इस मेगा सेमिनार में सीएम व्यापारी दुर्घटना योजना के अंतर्गत २ लाभार्थियों श्रीमती अर्चना उपाध्याय एवं श्रीमती पिंकी गुप्ता को १०-१० लाख का चेक भी प्रदान किया गया!
कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार शुक्ला, सहायक आयुक्त और धीरज राय , उपायुक्त ने किया !
धन्यवाद ज्ञापन श्री राम सरोज सी कार्यपालक ने व्यक्त किया !
अन्य प्रमुख लोगों में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -२ एसआईबी , जेसी एसआईबी , उपायुक्त संजय शर्मा , सहायक आयुक्त जितेंद्र सिंह , राजीव नयन तिवारी , बार काउंसिल यूपी के पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय , दोनों बार के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, आर एन गुप्ता तथा जनपद के कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे !