संसद भवन के पास सुसाइड की कोशिश, शख्स ने खुद को लगाई आग

Update: 2024-12-25 12:18 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार (25 दिसंबर) को नए संसद भवन स्थित रेल भवन के सामने गोल चक्कर पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जितेंद्र नाम का व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि शख्स ने खुद को आग क्यों लगाई है

पुलिस के अनुसार, घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। वह 60 प्रतिशत तक झुलसा हुआ बताया जा रहा है। रेल भवन व नई संसद के सामने गोल चक्कर के अंदर इस व्यक्ति ने खुद को आग लगाई। बताया गया कि खुद को आग लगाने के बाद शख्स गोल चक्कर की रेलिंग कूदकर नए संसद भवन स्थित रेल भवन के बीच सड़क पर पहुंचा। उधर, पुलिस वालों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग बुझाई और उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उसका जला हुआ बैग और कुछ कागज पुलिस ने बरामद किए हैं। फिलहाल जांच चल रही है।

आग लगाने की वजह जानने में जुटी पुलिस

जांच होने के बाद ही सामने आएगा कि आखिर इस शख्स ने खुद को किस वजह से आग लगाई है और वो भी नए संसद भवन के पास ही क्यों लगाई? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच में ही सामने आएंगे। 

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: