अजय भल्ला बने मणिपुर के नए राज्यपाल, पूर्व सेना अध्यक्ष वीके सिंह को मिजोरम तो आरिफ मोहम्मद को बिहार की जिम्मेदारी

Update: 2024-12-24 15:54 GMT

नई दिल्ली। मंगलवार को कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया किया गया। पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार की जिम्मेदारी मिली है। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति राष्ट्रपति भवन से जारी की गई है.

राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम के राज्यपाल से ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.

जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया.

Comments

आरिफ मोहम्मद खान को केरल के राज्यपाल से बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया. अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया. उपरोक्त सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन ये नए राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे.

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: