बिलारी। नगर स्थित सपा कैम्प कार्यालय एम०आई० हाउस पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर रहते थे। चौधरी चरण सिंह का कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अभिनव चौधरी , रविंद्र चौधरी प्रधान, रामफूल चौधरी, मोहित चौधरी, ओमबीर चौधरी, मोहसिन कमाल ,जहांगीर तुर्की, मोहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, सद्दाम प्रधान, शिशुपाल यादव, अरविंद सिंह , रमाकांत सैनी , विकास मलिक ,शिवम सैनी ,मोहम्मद अनीस आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे l इसके अलावा सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान नगर के शाहबाद रोड स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क पर पहुंचे जहां पर उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वहां पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि मेरे वालिद एवं बिलारी के प्रथम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान साहब चौधरी चरण सिंह जी के प्रति बेहद लगाव रखते थे और उन्होंने सबसे पहले चौधरी चरण सिंह जी की बिलारी में तीन स्थानों पर चौधरी चरण सिंह जी प्रतिमा लगवाने का कार्य किया।