चंदौली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एनडीआरफ जवान की मौत, मचा हड़कंप...

Update: 2024-12-23 07:54 GMT


ओ पी श्रीवास्तव, चंदौली

चंदौली/बलुआ: खबर जनपद चंदौली से है जहां बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ तिराहा पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एनडीआरफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मौके बलुआ थाना पुलिस पहुंच गई और बाडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ निवासी रितेश सिंह ( 39 वर्ष) बाइक से ड्यूटी के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान बलुआ तिराहा पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर रितेश की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बता दें कि रितेश अपने माता - पिता के इकलौते संतान थे। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी समेत पुत्र और पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। सोमवार की सुबह एनडीआरफ दस्ता ने मौके पर पहुंच कर ससम्मान मृतक जवान के पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंजाम कराया और आगे की रीति रिवाज के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक जवान की बाडी का पोस्टमार्टम कराकर एनडीआरफ टीम और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, आगे हादसे के बाबत सीसीटीवी फुटेज के आधार कार्रवाई की जाएगी।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: