मां के यार ने पिता को मरने तक मारा, पत्नी खड़ी देखती रही

Update: 2024-12-22 11:31 GMT

लखनऊ में पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर शनिवार रात 48 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। महिला के प्रेमी सोनू रावत ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।

मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी के सोनू रावत से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार रात नौ बजे मजदूर की पत्नी अकेली घर लौटी। सवाल-जवाब करने पर दंपती में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच सोनू रावत लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और पीछे से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

मूकदर्शक बनी खड़ी रही पत्नी

वारदात के समय मजदूर की दो नाबालिग बेटियां और बेटा घर पर ही थे। बच्चों ने पिता को बचाने का प्रयास भी किया, पर नाकाम रहे। पत्नी पास ही मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकला।

एंबुलेंस की मदद से मजदूर को ट्रॉमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। एसीपी रजनीश ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई, पर वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

ग्रामीण बोले- 15 दिन पहले चौकी पर की थी शिकायत

गांव के लोगों का कहना है कि 15 से 20 दिन पहले मजदूर ने कनकहा चौकी पर पत्नी व सोनू के अवैध संबंध की मौखिक शिकायत की थी। ऐसी चर्चा है कि चौकी में मजदूर ने सोनू से जान का खतरा भी जताया था।

दो दिन पहले मायके से लौटी थी पत्नी

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद वारदात न होती। एसीपी का कहना है कि मजदूर की पत्नी ने मारपीट की मौखिक शिकायत की थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। दो दिन पहले ही महिला मायके से लौटी थी। उसका कहना है कि पति से झगड़े के दौरान ही सोनू ने पीछे से वार कर दिया और भाग गया।

Similar News

Budget 2026 Income Tax Update: