बीईओ–एचएम मासिक बैठक में निपुण आकलन, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण पर चर्चा

Update: 2026-03-25 11:51 GMT


बिलारी। ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलारी में मंगलवार को बीईओ–एचएम की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम निपुण भारत अभियान के अंतर्गत किए गए निपुण आकलन की समीक्षा की गई। ब्लॉक में आकलन किए गए 160 विद्यालयों में से 31 विद्यालय निपुण घोषित हुए, जो कुल संख्या का 19.37 प्रतिशत है।

इसके बाद एक अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी बताया गया कि एक अप्रैल से ही प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विद्यालयों और समुदाय में व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने की। इस दौरान एआरपी अक्षय कुमार, मोहर सिंह, भुवनेश कुमार, तथा शिक्षक—मुहम्मद अफज़ाल, रोहित कुमार मिश्रा, सीमी सिदफ़, खदीजा बेगम, जुल्फ़िकार हुसैन, राजीव कुमार, फरहत अली, राहुल गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

वारिस पाशा बिलारी

Similar News