होली मिलन समारोह को लेकर वैश्य महासमिति का आमंत्रण अभियान तेज

Update: 2026-02-10 13:06 GMT


आनन्द प्रकाश गुप्ता

लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र में भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में महासमिति के पदाधिकारियों ने आगामी 15 मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के संबंध में आमंत्रण पत्र भेंट कर समाज के लोगों को सादर आमंत्रित किया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने समारोह के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता, प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता, लखनऊ युवाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं प्रदेश युवा संगठन मंत्री कुलदीप गुप्ता ने कहा कि होली मिलन समारोह सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा और संगठन को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Similar News