बिलारी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, नगलिया जट्ट में कक्षा 12 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से प्रारंभ होंगी।
प्रधानाचार्य रघुपति देव ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 फरवरी को भूगोल, 5 फरवरी को भौतिक विज्ञान एवं गृह विज्ञान, 6 फरवरी को जीव विज्ञान तथा 7 फरवरी को रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सभी संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।