सैफई में डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Update: 2026-01-15 11:00 GMT


सैफई (इटावा) मैनपुरी की सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन सैफई में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश सचिव के० पी० शाक्य मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर केक काटा और डिंपल यादव की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। “डिंपल यादव जिंदाबाद” और “समाजवाद जिंदाबाद” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें समाजवादी विचारधारा की मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि डिंपल यादव ने हमेशा जनता की समस्याओं को संसद में मजबूती से उठाया है और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के लिए निरंतर आवाज बुलंद की है।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि डिंपल यादव का सरल स्वभाव, जनता से जुड़ाव और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बनाती है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से समाजवादी पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और आपस में शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में सौहार्द और भाईचारे का माहौल रहा। अंत में सभी ने डिंपल यादव के दीर्घायु जीवन और पार्टी की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर के० पी सिंह शाक्य प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, विजय शाक्य, विधान सभा अध्यक्ष सपा राम नरेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष प्रधान, रवि विधायक जिला अध्यक्ष छात्र सभा,अशोक यादव मैनेजर पेट्रोल पंप सैफई, राजेश यादव, मानिक चन्द्र यादव, पंकज यादव, राजेन्द्र जाटव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, पुनीत पाल, आदेश वीर यादव, विजय यादव, वीरेंद्र शाक्य, अन्नू रेडियो, आशीष यादव, सतीश पंडा, अजय यादव, दीपक यादव, आदि मौजूद थे।

Similar News