लखनऊ में ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल

Update: 2025-11-13 06:26 GMT

लखनऊ, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज जनजाति भागीदारी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय समाज हमारे समृद्ध भारतीय विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जयवीर सिंह और श्री असीम अरुण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनजातीय कला, संगीत और हस्तशिल्प की झलक ने सभी का मन मोह लिया।

Similar News