NDA में सीट शेयरिंग का पेंच इतना स्पष्ट है कि जेडीयू और बीजेपी 102-101 (तीन-चार सीट ऊपर नीचे के फार्मूला पर लड़ेंगी जिसमे जेडीयू की सीट एक ज़्यादा होगी

Update: 2025-10-08 12:43 GMT

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक तरफ जहां NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब पहले चरण के नामांकन की तारीख भी नजदीक आ रही है, ऐसे में अब राजनीतिक दल उन उम्मीदवारों को ग्रीन सिग्नल देते नज़र आ रहे हैं, जिनका टिकट लगभग पक्का है.

NDA में सीट शेयरिंग का पेंच इतना स्पष्ट है कि जेडीयू और बीजेपी 102-101 (तीन-चार सीट ऊपर नीचे के फार्मूला पर लड़ेंगी जिसमे जेडीयू की सीट एक ज़्यादा होगी, राज्य में बड़े भाई की भूमिका को दर्शाते हुए) ऐसे में अब जेडीयू आलाकमान की तरफ़ से कई सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के ग्रीन सिग्नल दिया जा चुका है . विश्वस्तर सूत्रों के आधार पर अलग-अलग जिलों के कुल 30 सीटों पर जिन उम्मीदवारों को नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखा दी है,  

जेडीयू के संभावित 30 :  

1. नालंदा - श्रवण कुमार

2. राजगीर (नालंदा) - कौशल किशोर

3.सुपौल- विजेंद्र प्रसाद यादव (ऊर्जा मंत्री)

4. पिपरा (सुपौल) - रामविलास कामत

5. निर्मली (सुपौल) - अनिरुद्ध प्रसाद यादव

6. संदेश (आरा/भोजपुर) - राधा चरण सेठ (अभी MLC)

7. जगदीशपुर (आरा/भोजपुर) - भगवान सिंह कुशवाहा (अभी MLC)

8. केसरिया (पूर्वी चंपारण) - शालिनी मिश्रा

9. वल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) - धीरेंद्र प्रताप सिंह (रिंकू सिंह)

10. मोकामा (पटना)- अनंत सिंह

11. फुलपरास (मधुबनी)- शिला मंडल

12. हरलाखी (मधुबनी) - सुधांशु शेखर

13. धमदाहा (पूर्णिया) - लेसी सिंह (मंत्री बिहार सरकार)

14. शिवहर (शिवहर) - चेतन आनंद (आनंद मोहन के बेटे)

15. रूनी सैदपुर (सीतामढ़ी) - पंकज मिश्रा

16. बरारी (कटिहार)- विजय सिंह निषाद

17. आलमनगर (मधेपुरा) - नरेंद्र नारायण यादव (मंत्री बिहार सरकार)

18. सोनबरसा (सहरसा) - रत्नेश सदा (मंत्री)

19. काटी (सीवान) - अजित कुमार

20. कुचायकोट (गोपालगंज) - अमरेंद्र कुमार पांडे (पप्पू पांडे)

21. बहादुरपुर (दरभंगा) - मदन सहनी

22. ठाकुरगंज (किशनगंज)- गोपाल अग्रवाल

23. करगहर (रोहतास) - वशिष्ठ सिंह

24. बेलागंज (गया) - मनोरमा देवी

25. सूरजगढ़ा (लखीसराय)- रामानंद मंडल

26. बिहारीगंज (मधेपुरा) - निरंजन कुमार मेहता

27. सुलतानगंज (भागलपुर) - ललित नारायण मंडल

28. बरबीघा (शेखपुरा)- सुदर्शन कुमार

29. अमरपुर (बांका) - जयंत राज (मंत्री बिहार सरकार)

30. बारिशनगर (समस्तीपुर) - अशोक कुमार

Similar News