मीरजापुर
जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी के निर्देश पर चक्रवाती तूफान में हुई किसानों की मृत्यु पर ढांढस बधाने पहुचा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक टीम जिसमे मृतकों के घर उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।जिगना के गौरा गाँव मे मृतक राजेश यादव के परिजनों से मिले कांग्रेसी कार्यकर्ता और उनका दुख भी बाटा और प्रदेश उपाध्यक्ष के भेजे गए संदेश को पीड़ित परिवारों के पास पहुचाया। कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतेंदु यादव ने बातचीत में कहाकि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी ने हम कार्यकर्ताओ को पीड़ित के परिजनों के पास अपना शोक संदेश भेजें है हम वही लेकर मृतकों के परिजनों के पास आये है। उधर प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल से किसानों और मृतकों घायलों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है।प्रदेश उपाध्यक्ष का संदेश लेकर पहुचे कांग्रेसियो में भारतेंदु यादव, जगदीश्वर दुबे, स्वरूप सिंह, रमाकांत, शिवराज दुबे, द्वारिका पाल , वृजवली,मिथलेश, आदि लोग इस जत्थे में शामिल रहे।
रिपोर्ट:-बृजेन्द्र दुबे मिर्जापुर