फिर बारिश के साथ गिरे ओले, फसलें बर्बाद, किसान परेशान-चिंतित, जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

Update: 2020-03-14 05:32 GMT

वाराणसी

राजातालाब तहसील मुख्यालय सहित आराजी लाइन ब्लाक के ग्रामीण अंचलों में हवा व बारिश के साथ जमकर ओला वृष्टि हुई। लगभग दो दिन से यही स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते किसानों को अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे जन जीवन भी अच्छा खासा प्रभावित हुआ है। वहीं ग्रामीण अंचलों में इसका खासा प्रभाव देखने मिल रहा है। बारिश व ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हैं। जिसके मेहनत पर पानी फिर गया है जहां दलहनी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं गेहूँ की खड़ी फसल जो पकने की कगार में थी वो भी पूरी नष्ट हो गई। क्षेत्र के सब्जी व्यवसायियों ने बताया कि रोजाना ताजी सब्जी तोड़कर राजातालाब सब्जी मंडी और रानी बाजार में विक्रय के लिए लाते है और इसी से हमारा परिवार निर्भर भी है किंतु ओलावृष्टि से पूरी सब्जी खराब हो गई। अब हमें दूसरे दिन के लिए भी सब्जी विक्रय का कोई भी साधन नहीं बचा।

देर रात तक जमे रहे ओले 15 से 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से कई स्थानों में विद्युत आपूर्ति भी बधित रही। चने के आकार से बड़े ओले गिरने से देर रात तक जमे रहे। लोगो के घरों में खेत मे रात के अंधेरो में सफेदी नजर आई।

बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से रात तक जिले के हर क्षेत्र में बारिश हुई। लेकिन राजातालाब तहसील क्षेत्र पर मौसम का कहर ज्यादा बरपा। तेज बारिश के साथ यहां छोटे-बड़े हर तरह के ओले गिरे। तहसील के आराजी लाइन ब्लाक क्षेत्र के गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक यहां किसानों की गेहूं, चना, सरसों की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गईं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने की चेतावनी दी है।

दैवीय आपदा के कहर से किसानों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को राजातालाब तहसील क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। यहां के गांव में किसानों की फसलों बर्बाद हो चुकी हैं। अब शुक्रवार को सुबह से जिले भर में बारिश हुई। किसानो ने बताया कि इससे राई, सरसों, चना, टमाटर, धनिया और अरहर की फसलों में ज्यादा नुकसान हुआ है। क्षेत्र में बारिश हुई और मटर साइज के ओले गिरे। यहां किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राई, सरसों और मटर की कटी हुई फसलों को किसान सुरक्षित स्थान पर रख लें, ऐसी सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शनिवार को जिले में बारिश होने की संभावना है।

रिपोर्ट:- राजकुमार गुप्ता वाराणसी

Similar News