यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल बूथ से टकरा कर पलटी बस

Update: 2020-03-14 04:53 GMT

आगरा,  । एक बार फिर रात के सफर में बस चालक की झपकी यात्रियों की जान पर ले आई। गनीमत यह रही है हादसे में किसी की मृत्‍यु नहीं हुआ है। यह बस हादसा शुक्रवार-शनिवार देर रात 12.30 यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हुआ है। दिल्‍ली से गोरखपुर जा रही बस चालक की झपकी लगने से अनियंत्रित होकर टोल बूथ से टकराकर पलट गई। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। सभी को आसपास के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस यूपी 53 एफटी 8423 शुक्रवार रात दिल्ली से सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी। बस में कुल 43 यात्री सवार थे जिनमें अधिकांश यात्री अपनी सीटों पर सो रहे थे। थाना मांट क्षेत्र में मांट टोल प्लाजा के समीप रात करीब 12.30 बजे चालक की झपकी लगने से बस अनियंत्रित हो गई। टोल बूथ के समीप डिवाइडर में टकराने के बाद बस पलट गई। बस के पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसे देख मांट टोल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की पुलिस को सूचना देते हुए टोल पर तैनात कर्मी बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। हादसे की जानकारी पर मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर के अलावा एसपी देहात, सीओ मांट समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस एवं एक्सप्रेसवे कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया। हादसे में करीब 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जिनमें कुछ यात्रियों को मौके पर ही मरहम पट्टी कर दूसरे वाहनों से गन्तव्य को रवाना कर दिया।

एक्सप्रेस वे पर हादसे में घायलों के नाम

1- जूली पत्नी नन्दू सिंह निवासी शिव विकास नगर, नई दिल्ली

2- बनारसी मिश्रा पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सराय पोस्ट सरफाबाद

3- आदेश कुमार निवासी सन्त कबीर नगर, गोरखपुर

4- अंशु कुमार पुत्र उपेंद्र सैनिक बिहार पुना घाट गोरखपुर

5- मयूरी वर्मा पुत्री ज्योति शरण वर्मा निवासी गाजियाबाद

6- पूनम वर्मा पत्नी ज्योति शरण वर्मा निवासी गाजियाबाद

7- विवेक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी विकास कॉलोनी भूरा घाट गोरखपुर

8- अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम महमदा थाना श्याम देवरिया महाराजगंज

9- नरेंद्र कुमार पुत्र श्री नाथ निवासी ग्राम मनभोना थाना पट्टी प्रतापगढ़

10- नितेश मिश्रा पुत्र सतीश चंद्र मिश्रा निवासी विनीता पुरी सुल्तानपुर

11- अमरावती पत्नी राजू निवासी मेदावर शहर जिला संत कबीर नगर

12- अरुण सैनी पुत्र रामकिशन सैनी निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली

13- विवेक कुमार पुत्र मुरली मनोहर ग्राम छच्छापुर थाना टोका जिला अंबेडकर नगर

14- साकेत खान पुत्र अखिला खान ग्राम इसान नगर बांसी सिद्धार्थ नगर

15- आदित्य सहाय पुत्र श्री राम सहाय निवासी मीराबाई पास डमरूआ चौराहा बस्ती 

Similar News