जूता काण्ड वाले संतकबीरनगर के पूर्व BJP सांसद शरद त्रिपाठी ने UP सरकार पर उठाया सवाल

Update: 2020-02-03 03:15 GMT

संतकबीरनगर : पूर्व BJP सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार के खेलाफ़ छेड़ी बग़ावत । शरद त्रिपाठी ने बगैर नाम लिए CM योगी, और UP की क़ानून व्यस्था को कटघरे में किया खड़ा। हिन्दू महासभा के नेता रणजीत बच्चन की हत्या को लेकर अपनी ही सरकार की क़ानूम व्यवस्था पर उठाया सवाल। शरद त्रिपाठी ने अपनी FB वाल पर लिखा, कमलेश तिवारी के बाद, रणजीत बच्चन की दिन दहाड़े किगई हत्या दुखद। कुछ चन्द माननीय को दिल्ली में प्रचार करने के बजाय, अपने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर मंथन करना चाहिए। भाजपा के एक सच्चे कार्यकर्ता होने के नाते, आप सब भी ये प्रण लें, की सही को सही और ग़लत को ग़लत कहने की हिम्मत रखें, और अटल जी के मार्गदर्शन पर चलें।

देवरिया के BJP सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के बेटे है, पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी।संतकबीरनगर में सांसद रहते अपने ही विधायक की जूतों से पिटाई कर सुर्खियों में आये थे शरद त्रिपाठी, और कटा था टिकट।शरद त्रिपाठी, के FB की स्क्रीन शार्ट शोशल मीडिया में बटोर रही है शुर्खियाँ।




 


Similar News