आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा.शिवनाथ यादव जी मौजूद रहे संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिवनाथ यादव ने कहा कि आगामी 30 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का जनपद आगमन हो रहा है। शिवनाथ यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर तमाम विपक्षी दलों द्वारा देश की जनता को झूठ के आधार पर भ्रमित कर गुमराह करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जनता को सीएए के सही प्रावधानों को बताने के लिए 1 जनवरी से 16 जनवरी तक लोक जागरण जनसमपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया गया और 13 जनवरी को लोक जागरण पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आम जन का जबरदस्त समर्थन सीएए को प्रप्त हुआ। लेकिन कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल सीएए के सम्बन्ध में जनता को गुमराह करने के अपने षड्यंत्र से बाज नहीं आ रहे हैं। आगामी 1फरवरी से 10 फरवरी तक फिर से जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत गांव गांव घर घर जाकर लोगों को सीएए कानून के सम्बन्ध में सही जानकारी देने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को करना है जिसकी तैयारी के लिए आज आजमगढ़ सदर और लालगंज की संयुक्त बैठक बुलाई गई है। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने अपने मंडल में 28 जनवरी को आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित करनी है जिसमें मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी जिला पदाधिकारी चूनाव लड़े प्रत्याशी , पूर्व जिलाध्यक्ष ,पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 नागरिकता देने का कानून है किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का इसमें कोई प्रावधान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भारत माता की सेवा के लिए कार्य करती है। तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे ये विचार लेकर हम कार्य करते हैं । इस अवसर पर धनश्याम पटेल , अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डा श्याम नारायण सिंह, सहजानंद राय, विनोद राय, प्रेम प्रकाश राय, माला द्विवेदी, श्री कृष्ण तिवारी, शिवनाथ सिंह, जयनाथ सिंह, रामपाल सिंह, विनोद राजभर, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, चन्दू सरोज, हरि प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, पंकज कौशिक, विवेक सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़