वाराणसी/सेवापुरी
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के कपसेठी चौराहा से स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वर्गीय निहाला सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण करके भाजपाइयों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरूकता जुलूस निकाला और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह व जिला महामंत्री प्रभात सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कपसेठी चौराहे से जुलूस निकाला जो कपसेठी बाजार से गुजरते हुए सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रांगण से होते हुए पुनः कपसेठी चौराहा आकर समाप्त हो गया। इस दौरान लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए उसकी वास्तविकता से अवगत कराया।इसके पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निहाला सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाला।जुलूस में देवेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री प्रभात सिंह,माँ कालिका मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह,महामंत्री अजीत सिंह,प्रदीप कुमार पटेल,मंडल प्रभारी मुनील सिंह,सत्य प्रकाश मिश्र,गोपीनाथ बिन्द, बबलू सिंह,राम नरेश राम,आशीष चौहान,पुनीत पाठक,विनोद विश्वकर्मा,चंद्रकांत पांडेय,बग्गा सिंह,गुंजन सिंह,बुलबुल सिंह,जितेंद्र गुप्ता,सुनील राजभर,बेचू गुप्ता,संजय दुबे,युवराज सिंह,समेत अनेक लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय वाराणसी