देवरिया । देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम बलटिकरा के समीप पुरानी रंजिश में दिल-दहलाने वाली घटना को अंजाम कुछ लोगों ने दे दिया। एक युवक की पिटाई करने के साथ ही चाकू से उसकी आंख ही फोड़ दी। युवक को इलाज के लिए केजीएमसी पहुुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख हैदराबाद चिकित्सक ने भेज दिया। रविवार की सुबह तहरीर मिलने के बाद पुलिस को इसकी भनक लगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दुबे निवासी आशीष दुबे 26 पुत्र मनोज दुबे की मकान महुआडीह चौराहे पर भी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह महुआडीह से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें बलटिकरा पेट्रोल पंप के समीप घेर लिया और उनकी पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान उनके बाएं आंख को नुकसान पहुंचा दिया। साथ ही कान भी काट डाला। इस बीच आशीष के भाई विकास दुबे आ गए, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल आशीष को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने केजीएमसी भेज दिया। वहां से रविवार की सुबह हैदराबाद रेफर कर दिया गया।
पुरानी चल रही है रंजिश
दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। तीन माह पहले दोनों पक्ष महुआडीह चौराहे पर भिड़ गए थे और फायरिंग भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक बार फिर इन दोनों पक्षों का रंजिश बढ़ने लगा है।
मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। - डा. श्रीपति मिश्र, एसपी देवरिया।