रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज मुशर्रफ हुसैन का हृदय गति रुक जाने से निधन

Update: 2019-11-12 12:09 GMT

मुरादाबाद बिलारी:  रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज एवं टेलीकॉम डिस्प्यूट्स सेटेलमेंट एंड एपलेट ट्रिब्यूनल मिनिस्ट्री ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस अथॉरिटी न्यू दिल्ली के रजिस्ट्रार मुशर्रफ हुसैन का अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह करीब 62 वर्ष के थे। नगर बिलारी के मोहल्ला अब्दुल्ला में एक बुनकर परिवार में जन्मे मुशर्रफ हुसैन तीन भाई हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। उनके शव को देर रात बिलारी लाया गया। उन्हें आज मंगलवार को बाद नमाज ए जोहर पुल वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। उनकी अचानक मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा। जहां जहां उन्होंने जज के रूप में सेवाएं दी हैं वहां के लोगों ने भी यहां आकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुशर्रफ हुसैन एक बुनकर परिवार में जन्मे थे। उनकी पढ़ाई अलीगढ़ में हुई थी। सितंबर 2018 में हाथरस जिले में डिस्ट्रिक्ट जज के पद से रिटायर हुए। दिल्ली में टीडी सेट में रजिस्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गाजियाबाद में उनका परिवार रहता है। बिलारी अपने घर उनका आना-जाना रहता था। यहां उनकी बहनें भाई रहते हैं। उनका जल्दी ही अब बिलारी निवास करने का इरादा था।उन्होंने अपना मकान भी बनवा लिया है। वे कहते थे कि मुझे बिलारी में ही दफन किया जाए बिलारी की मिट्टी में दफन होना चाहते थे। इसलिए बिलारी में रहने की उनकी योजना थी। आज उन्हें दिल्ली से उनके नए मकान में लाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने आए उन की शव यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद  

Similar News