अयोध्या मसले पर FB पर टिप्पणी करने के वालेे मंडल युवक को जेल

Update: 2019-11-08 17:21 GMT

सीतापुर, । अयोध्या मामले को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना जिले के एक युवक को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। एसओ कमलापुर आरबी सुमन ने बताया कि इलाके के किंधौलिया निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह ने अपनी फेसबुक टाइम लाइन पर अयोध्या मसले को लेकर टिप्पणी की थी। देर रात इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया गया।

बताया कि हल्का इंचार्ज रामाऔतार सिंह की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। आरोपित एक माननीय का करीबी भी बताया जा रहा है। एसओ के मुताबिक, युवक खुद को कसमंडा ब्लॉक का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि मंडल अध्यक्ष का फोन नहीं मिल रहा है। अभी मैं किसी काम के सिलसिले में जिले से बाहर हूं। शनिवार को सीतापुर आऊंगा तो जानकारी करूंगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट डालने से साफ मना किया गया है। इसके बाद भी अगर कोई ऐसी शरारत करता है तो उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

Similar News