परिवहन विभाग के ट्विटर हैंडल की शुरूआत, अब बस यात्रा के दौरान शिकायत कर सकेंगे यात्री
यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शनिवार दोपहर परिवहन निगम मुख्यालय का ट्विटर हैंडल का शुभारंभ किया।
जिस पर बस यात्री सफर के दौरान आने वाली मुश्किलों की शिकायत कर सकेंगे जिसका त्वरित गति से निराकरण किया जाएगा।
इसके लिए प्रदेश के 20 क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में भी ट्विटर का शुभारंभ किया गया।
बेहतर परिवहन हमारा लक्ष्य...
— Ashok Katariya (@Ashokkatariya9) November 2, 2019
ट्विटर के माध्यम से यात्रियों के सुझाव, अनुभव एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु "परिवहन सेवा" का शुभारंभ किया | आप हमें अपने सुझाव एवं समस्याओं को ट्विटर के माध्यम से @UPSRTCHQ पर भेज सकते हैं, आपके सुझाव एवं समस्याएँ हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हैं | pic.twitter.com/oh0C2x9rsy