छठ पूजा पर लक्ष्मण झूला पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
बता दें कि यह त्योहार भोजपुरी समाज के लिए बेहद खास होता है। इस पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि लक्ष्मण मेला घाट पर पिछले 34 साल से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार यहां किसी मुख्यमंत्री ने पहुंचकर भोजपुरी समाज का मान बढ़ाया है।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी और कहा कि यह लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इसमें आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इसके माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द में वृद्धि होती है।
इसे लेकर शुक्रवार को उन्होंने सभी जिलों के डीएम व एसएसपी को छठ पूजन के लिए घाटों की साफ.-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का छठ पर्व पर बधाई व शुभकामना संदेश।#छठ_महापर्व#छठ_पूजा pic.twitter.com/Rd4q538G5Z
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 2, 2019
अखिलेश ने भी दी बधाई : सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छठ पर्व की बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति के साथ सबसे करीबी रिश्ता बनाता है और पर्यावरण को बचाने-संवारने को प्रेरित करता है। इसका पूजास्थल जलाशय या नदी का तट है। इसमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं है।