LU के 62वां दीक्षा समारोह में बजा बेटियों का डंका, सामिया इकराम को मिले 11 स्वर्ण पदक

Update: 2019-10-15 07:11 GMT

लखनऊ, । लखनऊ विश्वविद्यालय का 62वां दीक्षा समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल/ कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी पहुंचे।

मुख्य अतिथि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और चंद्रयान टू की मिशन डायरेक्टर रितु करिधल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूदगी दर्ज की। बता दें, दीक्षा समारोह से पूर्व सोमवार को पूर्वाभ्यास कर विवि ने अपनी तैयारियों की समीक्षा की। बीते वर्ष की तरह इस बार भी दीक्षा समारोह में बेटियों का डंका बजा।

मेडल वितरित

सामिया इकराम : 11 स्वर्ण पदक

ऋषभ त्रिपाठी : 8 स्वर्ण पदक।

विभान्तिका द्विवेदी : 8 स्वर्ण पदक

सालिहा खातून : 7 स्वर्ण पदक

अपूर्वा सिंह : 6 स्वर्ण पदक

तंजीला सिद्धिक्वि : 6 स्वर्ण पदक

निमिषा सिंह : 5 स्वर्ण पदक

शारर्याति प्रकाश : 5 स्वर्ण पदक।

मुकेश कुमार : 4 स्वर्ण पदक।

विकास कुमार : 4 स्वर्ण पदक।

दीक्षा समारोह से पहले 4 मेडल देने पर लगी रोक

लविवि के दीक्षा समारोह विवाद के चलते चार मेडल नहीं वितरित किए जाएंगे। बताया गया कि न्यायालय के निर्देश के बाद सोमवार को यह फैसला लिया गया। अभी तक दीक्षा समारोह में 196 मेडल वितरित करने की घोषणा की गई थी। मगर अब 192 मेडल ही वितरित किए जाएंगे।

दरअसल, एम कॉम एप्लाइड इकोनोमिक्स के मेडल को लेकर लविवि की छात्रा रही प्रिया टंडन ने आपत्ति दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि एम कॉम में पांच मेडल हैं। इनमें से चार मेडल एमकॉम में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले को दिए जाते हैं। जबकि एक अन्य मेडल को एमकॉम एप्लाइड इकोनोमिक्स में सर्वाधिक अंक के लिए दिया जाता है। प्रिया का कहना है कि उसके 75.52 प्रतिशत हैं और उसे एक मेडल दिया जा रहा है। जबकि बाकी चार मेडल उस स्टूडेंट को दिए जा रहे हैं जिसके 75.13 प्रतिशत हैं। प्रिया ने अपने आप को चार मेडल का दावेदार बताया है। साथ ही दावा किया है कि पांच मेडल उसे मिलने चाहिए। छात्रा ने मामले में कुलपति से लेकर कुलाधिपति तक अपनी शिकायत की थी। बाद में न्यायालय की शरण ली।

20 बच्चों को दिया जाएगा स्कूल बैग

प्रो. पांडेय ने बताया कि दीक्षा समारोह में मंच से बेसिक शिक्षा विभाग के 20 छात्रों को कुलाधिपति के ओर से सम्मानित किया जाएगा। सभी बच्चों को कुलाधिपति अपने उद्बोधन से पहले इनको सम्मानित करेगी। इसमें दस छात्र व दस छात्राएं शामिल होंगे। इन सभी को स्कूल बैग, किताबों स्टेशनरी का पूरा सामान कुलाधिपति की ओर से वितरित किया जाएगा।

40 हजार से अधिक को मिलेगी डिग्री

दीक्षा समारोह में इस बार 40 हजार 35 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सेज की डिग्री प्रदान की जाएगी। जिसमें 15459 छात्र और 24576 छात्राओं को डिग्री प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 196 मेडल प्रदान किए जा रहे हैं। जिसमें 66 मेडल छात्राओं को और 26 मेडल छात्रों को दिया जाएगा। दीक्षा में सर्वाधिक 14 मेडल एमएससी मैथ की छात्रा शानिया इकराम को दिए जाएंगे। वहीं सबसे ज्यादा एमए में 72 मेडल दिए जाएंगे।

क्या कहते हैं लविवि प्रवक्ता?

लविवि प्रवक्ता प्रो एनके पाण्डेय के मुताबिक, न्यायालय के अगले आदेश तक इन मेडल के वितरण पर रोक लगाई गई है।


Similar News