वडोदरा : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर फ़्रीडम ग्रुप की ऐतिहासिक तिरंगा रैली, 1907 यूनिट ब्लड डोनेट कर रचा था कीर्तिमान

Update: 2025-08-19 04:58 GMT


रिपोर्ट - विजय तिवारी

वडोदरा : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वडोदरा शहर के मकरपुरा क्षेत्र में फ़्रीडम ग्रुप द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मानेजा क्रॉसिंग से निकलकर तरसाली सब्जी मार्केट, सुसेन सर्कल और मांजलपुर होते हुए वड़सर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई।

यात्रा में "ऑपरेशन सिंदूर" की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बजते राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों पर युवा और बच्चे तिरंगे के साथ झूमते नजर आए। रास्तेभर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यालय पर पहुंचकर यात्रा का समापन राष्ट्रीय गान और देशभक्ति नारों की गूंज के साथ हुआ। स्थानीय लोगों ने इसे मकरपुरा क्षेत्र की अब तक की ऐतिहासिक तिरंगा रैली बताया।

तिरंगे की शान के साथ उमड़े जनसमूह ने यह संदेश दिया कि—

"भारत की आन, बान और शान हमारा तिरंगा है। इसकी रक्षा और सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है।"

फ़्रीडम ग्रुप से वडोदरा जिला और शहर के कई संगठन जुड़े हुए हैं, जो धार्मिक व सामाजिक स्तर पर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। संस्था पिछले 16 वर्षों से लगातार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती आ रही है। वर्ष 2024 में 1907 यूनिट रक्तदान कर मकरपुरा क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया था।

फ़्रीडम ग्रुप के संस्थापक ने कहा—

"हमारी यह यात्रा केवल आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्र को समर्पित संकल्प है। देशहित और समाज सेवा में हम अपनी सामर्थ्य के अनुसार सदैव तत्पर रहेंगे। अब तक जो भी उपलब्धियाँ मिली हैं, उनका श्रेय फ़्रीडम ग्रुप में निस्वार्थ भाव से जुड़कर सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं को जाता है।"

"ऑपरेशन सिंदूर" थीम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की मिट्टी, संस्कृति और बलिदान को समर्पित है। जिस प्रकार सिंदूर आस्था और सम्मान का प्रतीक है, उसी प्रकार तिरंगा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और सेवा भाव की प्रेरणा जगाना है।

Similar News