पुरोहित समाज के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने किया मां दुर्गा का दर्शन पूजन

Update: 2019-10-08 13:34 GMT

अयोध्या। पांडेय पुरोहित समाज के अध्यक्ष दिनेश पांडेय "दादा" ने कल्याण भदरसा रोडवेज वर्क शाप निकट स्थापित मां दुर्गे का किया दर्शन पूजन।

ज्ञात हो कि यहां मां दुर्गा जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पुष्प अर्पित कर रहे है। ऐसा प्रतिमा उनकी बनी है, जबकि जवान अभिनन्दन भी सर्जिकल स्ट्राइक करते नजर आते है। जबकि मूर्ति का बैक ग्राउंड तिरंगा है, जो राष्ट्र भक्ति को प्रकट करता है। इन सबके चलते काफी भक्तगण यहां पर आकर दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किये। इसके आयोजक योगी प्रचारक व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य प्रभाकर मौर्य ने सभी का स्वागत सम्मान किया। श्री पांडेय को भगवा गमछा भेंटकर उनका स्वागत सतत्कार किये।

इस दौरान सुनील पांडेय, केहर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Similar News