अंहकार के प्रतीक रावण का पुतला हुआ दहन
राया। मंगलवार के दिन माता काली की पदयात्रा हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली। जगह-जगह भक्तजनों ने माता काली की पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। लंकापुरी अंहकार के प्रतीक के रावण का पुतला दहन किया।
माता काली पदयात्रा झंकीमल धर्मशाला से प्रारंभ हुयी। माता काली की पूजा अर्चना ब्रजप्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पूूजा अर्चना कर किया। उन्होनें कहा कि जब धरती पर पाप बढ़ा था उस दौरान माता काली ने रौंद रूप् धारण किया था। इस दौरान रामलीला कमेटी ने ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष व उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट का माला एवं चुनरी पहना कर स्वागत किया। देवी मॉ की महिमा निराली है। माता काली की पदयात्रा मथुरा रोड शिवपुरी,होती हुयी बल्देव रोड पर स्थित लंकापुरी में पहुंची। यहां पर राम और रावण की सैना में युद्ध चल रहा था। माता काली के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकार से गंूज उठा। युद्ध के समय राम लक्ष्मन स्वरूप में अग्निबाण से छोड़ कर रावण के पुतले का दहन कर दिया। तेज आवाज के धमाकों के साथ रावण का पुतला धूं-धंू कर जल उठा। माता काली की पदयात्रा सादाबाद रोड, हाथरस रोड होती हुयी झंकीमल धर्मशाला पर सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रकेश शर्मा, कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौबे, काली चरन अग्रवाल, सुधीर व्यास, नीरज अग्रवाल, सरबन अहमद, संजय गोयल, मनोज वाष्र्णेय, अंकुर सिंह, अभिषेक पाराशर, पूरन उपाध्याय, नारायणहरि शर्मा, आकाश शर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।