मेरठ. गुरुवार से हो रही लगातार बारिश से जर्जर मकान की छत गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना थाना भावनपुरा क्षेत्र के जेई गांव का है। यहां एक परिवार अपने घर में सो रहा था। बारिश की वजह से मकान की छत गिर गई और सभी लोग मलबे में दब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में मलबे में दबकर दो बच्चो की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।