नई दिल्ली. मोदी सरकार के खिलाफ चार साल में पहली बार आज अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा होगी। यह चर्चा करीब सात घंटे तक चलेगी। इसके बाद वोटिंग होगी। इस चर्चा से कुछ घंटे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि आज हमारे संसदीय लोकतंत्र के लिए अहम दिन है
-आज हमारे संसदीय लोकतंत्र के लिए अहम दिन है, मुझे भरोसा है हमारे सांसद इस मौके पर सार्थक, सकारात्मक और बिना अड़चन के बहस करेंगे। संविधान और देश के लोगों के प्रति ये हमारी जिम्मेदारी है। पूरे देश की निगाहें हम पर है।