सुग्रीव किला मंदिर में 10 दिनी धार्मिक अनुष्ठान 18 से होगा आरंभ

Update: 2018-07-17 09:23 GMT

वासुदेव यादव,

अयोध्या। धर्मनगरी की प्राचीन एवं एेतिहासिक पीठ सुग्रीवकिला में स्वामी वेदान्तदेशिक महाराज के 750वीं जयन्ती महाेत्सव तथा याेगि सम्राट देवराहा बाबा की स्मृति में कल 18 जुलाई से दस दिवसीय गुरू पूर्णिमा महाेत्सव प्रारम्भ हो रहा है।

उक्त कार्यक्रमाें का समापन 27 जुलाई काे हाेगा। महाेत्सव के क्रम में श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण, विष्णु सहस्र नाम स्ताेत्र का मूल परायण पाठ और विष्णु महायज्ञ आदि धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकाे मन्दिर के पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी पुरूषाेत्तमाचार्य महाराज अपनी सानिध्यता प्रदान कर रहे है। इस महाेत्सव में शामिल हाेने के लिए देश के कई प्रान्तों से बड़ी संख्या में भक्ताें का जमावड़ा हाे रहा है। भक्त लगातार दस दिनाें तक धार्मिक अनुष्ठान से भक्तिभाव में सराबाेर रहेंगे। सुग्रीवकिला के उत्तराधिकारी जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दस दिवसीय गुरू पूर्णिमा महाेत्सव आश्रम मनाया जा रहा है। माैका है स्वामी वेदान्तदेशिक (घण्टावतार) महाराज के 750वीं जयन्ती महाेत्सव और याेगि सम्राट देवरहा बाबा की स्मृति का, जिसमें 18 से 26 जुलाई तक जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी रामकृष्णाचार्य महाराज सायंकाल 3 से 7 बजे तक अपने मुखारविन्द से भक्ताें काे श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण का रसास्वादन करायेंगे। इसी क्रम में 18 जुलाई काे प्रात:काल 8 बजे मन्दिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ विशाल शाेभायात्रा निकाली जायेगी। शाेभायात्रा से सम्बंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह 6 से 12 बजे तक विष्णुसहस्र नाम मूल परायण का पाठ मन्दिर में प्रारम्भ हाे रहा है जाे 26 जुलाई तक चलेगा। इसके आलावा 26 जुलाई काे ही विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति हाेगी। उसके अगले दिन मन्दिर में गुरु पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हाेगा।

Similar News