मेधावियों को अक्तूबर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद लैपटॉप देगे

Update: 2016-09-19 02:17 GMT
दसवीं व बारहवीं पास मेधावियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें दीवाली से पहले अक्तूबर में लैपटॉप मिल सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजना है कि पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद लैपटॉप दें। आईटी व इलेक्ट्रॉनिक विभाग का दावा है कि एक अक्तूबर तक यदि लैपटॉप की पहली खेप आनी है। इनकी टे¨स्टग कर 8 अक्तूबर तक ये बांटने के लिए तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार इस बार डेढ़ लाख लैपटॉप इस योजना में बांट रही है। इसमें से 75 हजार 2015 व 75 हजार 2016 के मेधावियों को दिए जाएंगे। हालांकि सरकार ने एक वर्ष के लिए लगभग 40 हजार लैपटॉप खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया था लेकिन इस बार एचपी कम्पनी लगभग आधी कीमत पर लैपटॉप दे रही है लिहाजा उतने ही बजट में दोगुने लैपटॉप आाएंगे।सरकार ने प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की है। योजना के मुताबिक सारे लैपटॉप की सप्लाई अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में हो जाएगी। लिहाजा विभाग दिसम्बर तक सभी मेधावियों को लैपटॉप दे सकेगा। राज्य सरकार ने 2012 में सभी बारहवीं पास छात्र-छात्रओं के लिए लगभग 15 लाख् लैपटॉप खरीदे थे। बाद में योजना का स्वरूप बदला और इसे दसवीं व बारहवीं के मेधावियों तक सीमित कर दिया गया। 2012 के बचे हुए लैपटॉप बाद में 2014 के मेधावियों को दिए गए। 2015-16 के लिए अब सरकार ने नए सिरे से खरीदफरोख्त की है। माना जा रहा है कि 2012 में लैपटॉप के सहारे यूपी में अपने प्रचार-प्रसार को देखते हुए इस बार एचपी कम्पनी लगभग आधी कीमतों पर लैपटॉप दे रही है।

Similar News