नर्सों की हड़ताल से मची हाहाकार पर सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। नर्सों की हड़ताल से मची हाहाकार पर सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। इसलिए संविदा पर काम करने वाली, प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों से और रिटायर हो चुकी 200 नर्सों को बुला लिया गया है।
बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में संशोधन व ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी के सरकारी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में नर्सों की हड़ताल इलाज व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। ओटी पर तो ताला पड़ गया था।
हड़ताल के चलते सौ से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के डॉक्टरों को तैनात कर व्यवस्था संभालने की कोशिश की फिर भी मरीजों को दवा लेने से जांच कराने तक के लिए परेशान होना पड़ा।
वहीं संजय गांधी पीजीआई ने शनिवार से रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए थे। फिलहाल यहां नए मरीजों की भर्ती नहीं की जाएगी। नर्सो की हड़ताल के चलते संजय गांधी पीजीआई प्रशासन ने शनिवार से नए मरीजों के पंजीकरण बंद करने का फैसला लिया था।