उत्तर प्रदेश में युवती पर दर्ज हुआ पास्को, नाबालिग से किया रेप

Update: 2016-08-30 14:31 GMT
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले ने नया कीर्तिमान बनाया है। सहारनपुर में एक युवती के खिलाफ पास्को के तहत केस दर्ज किया गया है। इस युवती ने एक नाबालिग के साथ रेप करने के बाद उसका वीडियो भी बना लिया है। यह मामला किशोर के एक युवती पर बेहद ही संगीन आरोप लगाने के बाद दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक अलग तरह का ही मामला सामने आया है।एक किशोर ने अपने से बड़ी लड़की पर शारीरिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। किशोर की शिकायत पर लड़की के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सहारनपुर पुलिस ने कोर्ट का आदेश मानते हुए 23 साल की लड़की पर एफआईआर दर्ज की। 16 साल के नाबालिग लड़के का आरोप है कि लड़की उस पर शादी करने का दबाव बना रही है।

केस पॉक्सो ऐक्ट की धारा 7 और 8 (नाबालिग का शारीरिक उत्पीडऩ) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार लड़की के पास नाबालिग लड़के के साथ कुछ सेक्स विडियो हैं, जिस का डर दिखा कर लड़की कुछ दिनों से किशोर का उत्पीडऩ कर रही थी।

लड़की अब किशोर पर विडियो ऑनलाइन करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव भी बना रही थी। लड़के के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाही लेकिन पुलिस ने केस लिखने से मना कर दिया। इसके बाद लड़के के परिवार ने अदालत का दरवाजा खटकाया, जहां से पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

कोतवाली देहात के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हमने नाबालिग का शारीरिक उत्पीडऩ करने के आरोप में लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पहली नजर में यह केस प्यार का लगता है।

शुरुआती जांच में हमने मेसेज और कॉल रिकॉर्डिंग्स के जरिए पाया कि लड़की ही लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी जिससे लड़के ने इनकार कर दिया। हम ऐसे विडियो की तलाश कर रहे हैं जिसमें लड़की के साथ लड़का बेहद ही आपत्तिजनक अवस्था में है। उन्होंने आगे कहा कि यह राज्य में पहला केस हो सकता है जिसमें महिला पर पॉक्सो ऐक्ट लगाया गया हो।

Similar News