सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, मेधावियों पर बरसा सम्मान
बहराइच। सरस्वती नगर स्थित मिलन पैलेस, बंजारी मोड़ में सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधानसभा के विधायक श्री सुभाष त्रिपाठी “सपरिवार” रहे, जबकि सम्मानित अतिथियों में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक श्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, डीजीसी राजस्व श्री अजय कुमार शर्मा, विशेष अतिथि आनंद किशोर पांडे (डायरेक्टर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया), एडीजीसी राजस्व श्री अतुल गौड़, प्रभारी रोमियो स्क्वाड श्रीमती मंजू यादव, बीईओ नगर श्रीमती डाली मिश्रा, तिकोनी बाग चौकी इंचार्ज अजय सिंह तथा रोडवेज चौकी इंचार्ज रवि यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक विजय गौड़ ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं, गुलदस्तों और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 की हाई स्कूल परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं समीक्षा गौड़ और इरा बाजपेई को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा 3 व 4 से संयुक्त रूप से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अलवीरा खान (98.97%), कक्षा 5 व 6 से गौरी प्रिया सिंह (95.95%), तथा कक्षा 7 व 8 से शगुफ्ता वसीम (96.50%) को टैबलेट, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
प्रत्येक कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों—सिद्धार्थ वर्मा (प्ले ग्रुप), युवान सिंह (नर्सरी), अभिनव रंजन (एलकेजी), अर्नव विश्वकर्मा (यूकेजी), तारिशी शंखधर (कक्षा 1), समरीन वसीम (कक्षा 2), मोहम्मद अली (कक्षा 3), श्रेष्ठा पटेल (कक्षा 4), विराज यादव (कक्षा 5), मरियम अंसारी (कक्षा 6), कौस्तुभमणि शुक्ला (कक्षा 7) तथा अनुराग रंजन (कक्षा 8) को साइकिल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार कक्षा 9 की टॉपर वर्णिका शुक्ला, कक्षा 11 साइंस की टॉपर स्मृति श्रीवास्तव, तथा कॉमर्स की टॉपर आईतल नबा अली अंसारी को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर कक्षा के शीर्ष 10 मेधावी विद्यार्थियों को भी मंच पर बुलाकर उपहार प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रिंसिपल (प्रशासन) श्रीमती असमी अतीक, प्रिंसिपल (शिक्षा) श्रीमती रीना कश्यप, समन्वयक रितु गौड़, कार्यालय प्रभारी अंशु गौड़, तथा सभी शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को भी प्रबंधक विजय गौड़ द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या असमी अतीक ने सभी विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों एवं सम्मिलित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन घोषित किया। पूरा मिलन पैलेस बच्चों की प्रस्तुतियों, तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से सराबोर रहा।